BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दया सिंह ने भाजपा के लिए मांगा वोट, प्रेमप्रकाश पांडेय को फिर से विधानसभा सदन भेजने का लिया संकल्प

भिलाई। खुर्सीपार में अब तक की सबसे बड़ी महिलाओं की सभा आज हुई। खुर्सीपार जोन-3 इलाके में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह की ओर से यह चुनावी सभा आयोजित कराई गई थीं। जिसमें भिलाईनगर प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय शामिल हुए।

उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पहले सभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगा और प्रेमप्रकाश पांडेय को फिर से विधानसभा सदन भेजने का संकल्प लिया। महिलाओं ने संकल्प लिया है कि आने वाले 17 नवंबर को मतदान करेंगे। भाजपा को फिर से लाने का संकल्प लिया है।

दया सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। विकास के नाम पर ढकोसला हुआ है। कांग्रेस की सरकार झूठ फरेब की सरकार है। लोगों ने मन बना लिया है। अब नहीं सहिबो, बदल के रहिबो नारे के साथ लोगों ने दया सिंह के साथ भाजपा का समर्थन किया है।

भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश में मोदी जी की गारंटी है। विश्वास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास होगा। महिलाओं को साल में 12000 रुपए मिलेगा। इससे महिलाओं को बल मिलेगा।

Related Posts