भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने सोमवार को खुर्सीपार थाने में लिखित शिकायत किया कि उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पैसे की मांग की जा रही है।
दया सिंह ने कहा कि मेरा आईडी बनाकर अपराधी तत्वों द्वारा मैसेंजर से पैसे की मांग की जा रही जिसकी लिखित शिकायत खुर्सीपार थाना में किया गया है। कृपया कोई भी इनकी बातों में ना आये ना ही किसी प्रकार का लेनदेन करें।










