BREAKING

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चलने वाली 02 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में हुआ विस्तार, सिकंदराबाद-छपरा स्पेशल गाड़ी में अतिरिक्त स्थायी कोच की सुविधा

रायपुर-23 अगस्त, 2021/पीआर/आर/213

रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 02905 / 02906 ओखा–हावड़ा–ओखा साप्ताहिक सुपर फास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन एवं 09205 / 09206 पोरबंदर–हावड़ा–पोरबंदर द्वि -साप्ताहिक सुपर फास्ट पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

(1) 02905 ओखा–हावडा साप्ताहिक सुपर फास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन जो 29 अगस्त, 2021 तक चल रही है, इस गाड़ी का परिचालन में 05 सितम्बर, 2021 से आगामी आदेश तक के लिए परिचालन किया जाएगा।

(2) 02906 हावड़ा–ओखा साप्ताहिक सुपर फास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन
31 अगस्त, 2021 तक चल रही है, इस गाड़ी का परिचालन 07 सितम्बर, 2021 से आगामी आदेश तक के लिए परिचालन किया जाएगा।

(3) 09205 पोरबंदर–हावड़ा द्वि -साप्ताहिक सुपर फास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त, 2021 तक चल रही है, इस गाड़ी का परिचालन 01 सितम्बर, 2021 से आगामी आदेश तक के लिए परिचालन किया जाएगा।

(4) 09206 हावड़ा–पोरबंदर द्वि -साप्ताहिक सुपर फास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त, 2021 तक चल रही है, इस गाड़ी का परिचालन 03 सितम्बर, 2021 से आगामी आदेश तक के लिए परिचालन किया जाएगा।

इन दोनों गाड़ियो में कोविड -19 के सभी नियमो का पालन करना बहुत जरूरी है एवं इन गाड़ियो में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी । इन गाड़ियो का परिचालन आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली सिकंदराबाद-छपरा- सिकंदराबाद स्पेशल गाड़ी में अतिरिक्त स्थायी कोच की सुविधा।

रायपुर – 23 अगस्त 2021/ पीआर/आर/214

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 07051/ 07052 सिकंदराबाद -छपरा-सिकंदराबाद स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त एसी-2 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

यह सुविधा गाड़ी संख्या 07051 सिकंदराबाद-छपरा में सिकंदराबाद से 29 अगस्त 2021 से तथा गाड़ी संख्या 07052 छपरा-सिकंदराबाद में छपरा से 31 अगस्त 2021 से उपलब्ध रहेगी |

Related Posts