रायपुर – 25 मई, 2021/पीआर/आर/60: उड़ीसा एवं बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात ‘‘यास‘‘ (YAAS) की चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से दक्षिण पूर्व रेलवे से संबंधित कई गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो को चक्रवात ‘‘यास‘‘ तूफान के कारण रद्द किया गया है। विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियाँ –
01. दिनांक 29 मई 2021 को जोधपुर से पूरी के लिए छूटने वाली 02094 जोधपुर – पूरी स्पेशल रद्द रहेगी ।
02. दिनांक 30 मई 2021 को पूरी से सूरत के लिए छूटने वाली 02827 पूरी-सूरत स्पेशल रद्द रहेगी ।
03. दिनांक 28 मई 2021 को अहमदाबाद से पूरी के लिए छूटने वाली 08406 अहमदाबाद –पूरी स्पेशल रद्द रहेगी ।











