BREAKING

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 100 मिलियन टन माल ढुलाई का आंकड़ा किया पार, SECR जीएम ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में 172.83 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य दिया गया है, जिसे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने समर्पित रेलकर्मियों के प्रयासों से काफी सफलता के साथ लगातार लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है। कोरोना जैसी विषम परिस्थिति के बावजूद भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने लदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए बेहतर कार्य किया । आपदा को अवसर में बदलते हुए न केवल रिकार्ड के मैंटेनेंस कार्य हुए बल्कि अधोसंरचना के लिए कार्य भी तीव्र गति से किया गया । इस वित्तीय वर्ष -2020-21 के 01 अप्रैल से 08 नवंबर तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 100.45 मिलियन टन माल लदान किया है, यह विगत वित्तीय वर्ष 2019-20 की इसी अवधि से 2.2 % से कही ज्यादा है । समय एवं परिस्थिति के मद्देनजर यह आंकड़ा बेहद महत्वपूर्ण एवं आशाजनक है इस अवधि में औसत माल लदान प्रतिदिन 6693 वैगन रहा है।महाप्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीनों रेल मंडलो के अपने सभी कर्मचारियो एवं अधिकारियों को इसके लिए शुभकामनाएँ दी एवं बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Posts