BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर भारत ने टी20 सीरीज 1- 1 से किया बराबर, शतकवीर सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ द सीरीज़

भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-1 से बराबर की. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद खुश दिखाई दिए…

नईदिल्ली (ए)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 14 दिसंबर, गुरुवार को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत अपने नाम की और सीरीज़ को 1-1 से ड्रॉ करवाया. भारत की इस जीत से कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद ही खुश दिखाई दिए. तीसरे मुकाबले में भारत को जीत दिलाने में सूर्या के शतक ने अहम भूमिका निभाई, जिससे वो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के साथ बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ बने।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 106 रन से विशाल जीत दर्ज की. भारत ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में प्रोटियाज टीम महज 95 रन पर ही ढेर हो गई।

इस मुकाबले में प्रोटियाज कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय सलामी जोड़ी ने तेज तर्रार शुरुआत की और शुरुआती दो ओवर में ही 29 रन बना डाले. इसी स्कोर पर शुभमन गिल (12) को केशव महाराज ने पवेलियन भेज दिया. अगली ही गेंद पर महाराज ने तिलक वर्मा (0) को भी आउट कर दिया।

2.3 ओवर में 29 रन पर दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने 69 गेंद पर 112 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए भारतीय पारी को उड़ान दी. 14वें ओवर में जब स्कोर 141 हुआ, तब यशस्वी आउट हुए. उन्होंने 41 गेंद पर 60 रन बनाए।

वहीं बॉलिंग में बर्थडे बॉय कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके. इसके अलावा फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के बाद सूर्या ने अपना हाल भी बताए. भारतीय कप्तान ने मुकाबले के बाद इन सारी चीज़ों के बारे में बात की. सूर्या ने कहा, “मैं अच्छा हूं. मैं चल रहा हूं तो अच्छा हूं. हमेशा एक अच्छी फीलिंग. जब ये जीत में आता है, तो मुझे खुश करता है. हम कुछ निडर क्रिकेट खेलकर बोर्ड पर टारगेट लगाकर उसे डिफेंड करना चाहते थे. लड़कों ने दिन रात मेहनत की. देखकर खुश हूं कि उन्होंने कुछ चरित्र दिखाया।

भारतीय कप्तान ने आगे कुलदीप यादव के बारे में बात की, जिन्होंने बर्थडे वाले दिन पांच विकेट लेकर खुद को शानदार तोहफा दिया. कुलदीप ने 2.5 ओवर में महज़ 17 रन खर्च कर 5 अफ्रीकी बल्लेबाज़ों का अपना शिकार बनाया. कुलदीप को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा, “वह कभी खुश नहीं है. वह हमेशा भूखा है. यह बर्थडे पर खुद के लिए अच्छा गिफ्ट था. मेरा मतलब है कि अपना खेल जानना ज़रूरी है. मैं बस गया और एंजॉय किया. संतुलन ज़रूरी है।”

टी20 इंटरनेशनल में लगाया चौथा शतक बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान सूर्या ने 56 गेंदों में 178.57 के स्ट्राइक रेट से 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. ये सूर्या के टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक रहा।

Related Posts