BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

दंपती बेचते थे अपना अश्लील वीडियो, लाइव स्ट्रीम के 2000 और रिकॉर्डेड के मिलते थे 500 रुपये

एक दंपति को ऑनलाइन माध्यम से अपने अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया है। जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने इस कदम के पीछे की  जो वजह बताई वो सोचने पर मजबूर कर देने वाली है…

 

अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, जब दोनों से उनके इस कदम के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने जो वजह बताई वो बेहद चौंकाने वाली है। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटियों की फीस जमा करने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया…

 

हैदराबाद (ए)। अंबरपेट थाना क्षेत्र के मल्लिकार्जुन नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति को अपने घर से सोशल मीडिया वेबसाइट पर खुद के अश्लील वीडियो को लाइव स्ट्रीम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कांति नरेश कुमार और कांति पल्लवी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, जब दोनों से उनके इस कदम के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने जो वजह बताई वो बेहद चौंकाने वाली है। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटियों की फीस जमा करने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया।

काचीगुडा के एसीपी वाई हरीश कुमार ने बताया कि 26 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर ऑनलाइन लाइव अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया गया। वे पैसे लेकर अपने अश्लील वीडियो का लाइव लिंक देते थे। पुलिस के अनुसार दंपती को पैसों की जरूरत थी। पति ऑटो रिक्शा चलाता है और बीमार चल रहा था। वह दवा का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था। दंपती दो बेटियों की कॉलेज फीस नहीं भर पा रहा था।

पुलिस ने बताया कि दंपति की एक बेटी बीटेक सेकंड ईयर में है। दूसरी बेटी ने 12वीं में 470 में से 468 अंक हासिल किए हैं। उसकी कॉलेज में दाखिले की तैयारी चल रही थी। इस कारण मोबाइल एप के जरिये अश्लील कंटेंट बेचना शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दंपती को लाइव स्ट्रीम के 2000 रुपये और रिकॉर्डेड वीडियो के 500 रुपये मिलते थे। वे मास्क पहनकर वीडियो बनाते थे, ताकि पहचान छिपी रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही और घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है।

Related Posts