दंतेवाड़ा। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम संवाद पहल प्रेरणा की में आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा की बेटी डॉ.लक्ष्मी नाग,जो घोर नक्सली क्षेत्र माड़ेन्दा ग्राम की निवासी हैं का जिला कार्यालय दंतेवाड़ा में आगमन हुआ। डॉ लक्ष्मी के परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा समेली ग्राम में हुई फिर 6वीं से 8वीं की पढ़ाई जगरगुंडा और 9वीं से 12वीं की शिक्षा कुआकोण्डा से हुई। ततपश्चात जिला प्रशासन के सहयोग से इन्होंने दुर्ग के मैत्री डेंटल कॉलेज, अंजोरा से डेन्टिस्ट की। वर्तमान में लक्ष्मी की पोस्टिंग कुआकोंडा में हुई है। लक्ष्मी बताती हैं कि डॉक्टर बनने के बाद उनकी इच्छा अपने ही क्षेत्र में सेवा देने की थी। इसी वजह से उन्होंने अपने ही क्षेत्र का चयन किया। डॉ लक्ष्मी के पिता राम सिंह पेशे से पोस्ट मास्टर हैं ,जो नकुलनार के पेड़का ग्राम में पदस्थ हैं वही माता श्रीमती मेहतरीन माड़ेन्दा ग्राम में मितानिन का काम कर रही हैं। दो बड़े भाई किसान हैं साथ ही छोटी बहन ने जिले के छूलो आसमान से पढ़ कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।डॉ लक्ष्मी की सफलता के लिए शिक्षकगण, डॉ.अतीक अंसारी व जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कलेक्टर दीपक सोनी के साथ उनको समय बिताने और जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली को समझने का मौका मिला साथ ही पहल प्रेरणा के जरिये उन्हें एक पहचान मिली जिसके लिए वो कलेक्टर श्री सोनी और जिला प्रशासन को आभार व्यक्त करती हैं। डॉ लक्ष्मी का युवाओं के लिए सन्देश है कि वो पढें, शासन की योजनाओं का लाभ ले, डॉक्टर, पुलिस, शिक्षक, आईएएस आदि बन कर जिले का नाम रौशन करें और यहां के विकास में अपना सहयोग दे।









