भिलाई। आज सुबह करीब 10:30 बजे दुर्ग से मरोदा की ओर जा रही मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ है। मालगाड़ी के डिब्बे उतरने का कारण अभी पता नहीं चला है। वहीं रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
ज्ञात हो कि आज यानी शुक्रवार को मालगाड़ी के पटरी से उतरने की दूसरी घटन है। आज की पहली घटना दंतेवाड़ा की है। यहां आज सुबह किरंदुल कोत्तावलसा रेललाइन के किरंदुल सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
कारंदुल में मालगाड़ी के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी किरंदुल रेल लाइन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण आवागमन बाधित है। वहीं इस घटना नक्सल भूमिका का जांच हो रही है। यह मालगाडी लौह अयस्क लेकर विशाखापट्नम जा रही थी। कमालूर भांसी स्टेशन के बीच यह घटना घटी।
अभी किरंदुल की घटना के मालगाड़ी की पटरी पर लाया भी नहीं गया और दुर्ग के रायपुर नाका से कुछ दूरी पर दुर्ग मरोदा रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के कुछ डिब्बे बेपटरी हो गए। फिलहाल रेलवे द्वारा मालगाड़ी के वेगन को पटरी लाने का काम किया जा रहा है।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शिव प्रसाद ने बताया कि दुर्ग के आगे मरोदा के बीच मालगाड़ी के एक दो वेगन डिरेल हुए हैं। अभी कारण पता नहीं चला है। फिलहाल पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
हापा-बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
रायपुर – 14 दिसम्बर 2021/पीआर/आर/417:- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 22939/22940 हापा-बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 22939 हापा-बिलासपुर में, हापा से 18 दिसम्बर 2021 को तथा गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर-हापा में, बिलासपुर से 20 दिसम्बर 2021 को उपलब्ध रहेगी । इस सुविधा की उपलब्धता से स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत टिटलागढ़ -थेरुबाली सेक्शन में लिमिटेड हाइट सबवे एवं ब्रिज रिबिल्डिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित
रायपुर– 16 दिसम्बर, 2021/पीआर/आर/416
ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत टिटलागढ़ -थेरुबाली सेक्शन में लिमिटेड हाइट सबवे एवं ब्रिज रिबिल्डिंग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पॉवर ब्लॉक लिया जा रहा है, इसी के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां:-
दिनांक 22 दिसंबर 2021 एवं 29 दिसम्बर,2021 को गाड़ी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर को टिटलागढ़ में समाप्त किया जाएगा।
दिनांक 22 दिसम्बर 2021 एवं 29 दिसम्बर,2021 को गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम- रायपुर पैसेंजर को रायगड़ा में समाप्त किया जाएगा । अथार्त दिनांक 22 दिसंबर 2021 एवं 29 दिसम्बर,2021 को गाड़ी संख्या 08527/ 08528 रायपुर -विशाखापटनम- रायपुर की सेवाएं टिटलागढ़-रायगड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
रीशेड्यूलिंग की जाने वाली गाड़ी
दिनांक 21 दिसंबर 2021 को गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन -विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को निजामुद्दीन से 2 घंटे 30 मिनट रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा एवं दिनांक 28 दिसम्बर, 2021 को उक्त गाड़ी को 2 घंटे रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा।















