BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

थाने में बैठकर ताश खेल रहे थे पुलिसकर्मी, सिविल ड्रेस में पहुंच गए एसपी साहब…

एसपी को सिविल ड्रेस में देखकर पुलिसकर्मी कुछ समझ नहीं पाए. लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मियों को पता चला कि उनके सामने जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक खड़े हैं तो उनके होश उड़ गए…

गुना (ए)। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस स्टेशन में छापेमारी कर दी. इस दौरान पुलिस कप्तान जब कैंट थाने पहुंचे तो तीन पुलिसकर्मी ताश खेलते मिले. एसपी को सिविल ड्रेस में देखकर पुलिसकर्मी कुछ समझ नहीं पाए. लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मियों को पता चला कि उनके सामने जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक खड़े हैं तो उनके होश उड़ गए. एसपी ने प्रधान आरक्षक कृष्‍णपाल सिंह रघुवंशी, आरक्षक गोविन्‍द रघुवंशी और आरक्षक राहुल सुरोसे के खिलाफ सख्‍त एक्‍शन लेते हुए तीनों को तत्‍काल प्रभाव से लाइन अटैच कर सीएसपी गुना को प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए।

ऐसा पहली बार देखने मिला है कि जब पुलिस ने खुद ही पुलिस पर छापेमारी की है. गुना में पुलिस के लचर रवैये के कारण क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सख्‍त हिदायत दी गई कि यदि किसी भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधि में संलिप्‍ता पाई गई तो सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा ने थानों की भौगौलिक और कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति की जानकारी ली. सभी पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी और निष्‍पक्ष भाव से अपने कर्तव्‍य का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए और सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के थानों की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

Related Posts