BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने ली कंवर एवम पुरूर क्षेत्र के ग्राम कोटवारो की मीटिंग, कहा- ग्राम स्तर पर की जायेगी कोटवारी प्रणाली की शुरूआत

बालोद। थाना गुरूर में आज दिनांक 22.03.2022 को थाना प्रभारी गुरूर रोहित मालेकर द्वारा पुलिस चौकी कंवर एंव पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर के 35 से अधिक ग्राम कोटवारो को आहूत कर मीटिंग आयोजित किया गया।

मीटिंग मे थाना प्रभारी महोदय द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानो के अनुरूप ग्राम स्तर पर ग्राम वासियो के गृह एवं सम्पत्तियो की चौकसी गांव के आसपास घुमने वाले गिरोहो के प्रति नजर रखना संदेहस्पद आगन्तुको के संबंध में पुलिस को सूचना देना।

गांव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये अपराधो के रोकथाम एवं जनधन की सुरक्षा बनाये रखने के लिये पुलिस से तालमेल बनाये रखने एंव रात्रि कोटवारी गस्त प्रणाली के अनुसार गस्त करने कोटवारो को बताया गया।

मीटिंग के दौरान ग्राम कंवर, पलारी, अरकार, सांगली, देवकोट, पेण्डरवानी, परसुली, पिनकापर, सनौद ,भिरई, अकलवारा, बोहरा, डढ़ारी, गगोरीपार, कनेरी,कुलिया,पुरूर,फागुन्दाह एवं अन्य ग्रामो कोटवार एंव थाना गुरूर के सउनि लोकेश्वर गंजीर, प्र0आर0 राजेश टंडन, म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी आरक्षक चंचल भगत एंव थाने के अन्य स्टॉप उपस्थित रहें।

Related Posts