BREAKING

छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी ने अपने थानाक्षेत्र के सभी होटल संचालकों की ली बैठक, कई बिंदुओं पर दिए दिशा-निर्देश…

बिलासपुर। तारबाहर थाना के प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार द्वारा थाना क्षेत्र के सभी होटल संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में होटलों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने गार्ड रखने और कैमरे नहीं है तो लगवाए जाएं खासकर पार्किंग और गैलरी में, प्रत्येक ठहरने वाले यात्रियों से आईडी प्रूफ लेकर सूची थाने में प्रतिदिन हार्ड कॉपी में बजवाना सुनिश्चित करें, अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो पुलिस को तत्काल सूचित करें एवं ऐसी बातों को कभी नजरअंदाज ना करें, विदेशी नागरिक ठहरे हो तो पंजीयन ऑनलाइन कराना आवश्यक होता है, होटल में स्टाफ लगाते हैं उनका पुलिस वेरिफिकेशन आवश्यक रूप से करवाकर संबंधित थाने में उनकी सूची दें, होटल में पुलिस के इमरजेंसी नंबर थाना प्रभारी व थाने के नंबर की सूची ऐसी जगह चस्पा करें जहां से सभी को दिखाई दे। इन सभी मुख्य बिंदुओं पर होटल प्रबंधकों द्वारा सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।

Related Posts