BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों से गाली गलौच करने वाले आरक्षक को एसपी ने किया लाइन अटैच

आरक्षक को विशेष टीम के साथ मध्य प्रदेश जाने हेतु निर्देशित करने हेतु बताने पर थाना प्रभारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को गाली-गलौज किया…

जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक को थाना प्रभारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को
गाली-गलौज कर उदण्डता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र भेजने का आदेश किया है। जारी आदेश में कहा गया है की…

जिला पुलिस कार्यालय के पत्रक पुअ/जांचा रोडर-1/87/23 दिनांक 22.05.23 के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना चौकी के धारा 363 के लंबित अपराधों पतासाजी हेतु विशेष टीम
का गठन किया गया था जिसमें थाना नवागढ़ से सउनि हीरालाल एक्का को मध्य प्रदेश जाने हेतु नामांकित किया गया था।

सउनि के हीरालाल एक्का के अवकाश में रहने के कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अप.क्र.267/22 धारा 363 भादवि की डायरी कर्मचारी के साथ भेजने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी द्वारा प्र. आर. लेखक 707 तीजराम जांगड़े को डायरी आर 308 शिव भोला कश्यप के हाथ भेजने एवं आरक्षक को विशेष टीम के साथ मध्य प्रदेश जाने हेतु निर्देशित
करने हेतु बताने पर प्र. आर. लेखक द्वारा आरक्षक को फोन कर ड्यूटी में जाने को बोलने पर आर. 308 शिव भोला कश्यप प्रधान आरक्षक को थाना प्रभारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों को
गाली-गलौज कर उदण्डता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित किया गया।

आर 308 शिवभोला कश्यप द्वारा उपरोक्त उदण्डता एवं अनुशासनहीनता प्रदिर्शत करने पर आर 308 शिवभोला कश्यप थाना नवागढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जांजगीर-चांपा सम्बद्ध किया जाता है। आरक्षक को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। देखे आदेश…

Related Posts