BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ी: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, पूर्व सीएम बिप्लब देब का सूची में नाम नहीं, 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिला टिकट

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान हो चुका है, 16 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि 2 मार्च को मतगणना होगी, राज्य में इस समय बीजेपी की सरकार है…

नईदिल्ली (ए)। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 48 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है. सूची जारी होने के साथ ही पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों पर मुहर लग गई है। सूची में पूर्व सीएम का नाम नहीं है, जबकि उनकी सीट रही बनमालीपुर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है. इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी चुनाव लड़ रहे हैं।सीएम माणिका साहा को टाउन बोर्डोवाली विधानसबा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम भी लिस्ट में शामिल है. उन्हें धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

दो मुस्लिम उम्मीदवार बीजेपी की पहली लिस्ट में दो मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं. बॉक्सनगर से तफ्फजल होसैन को टिकट दिया गया है. वहीं, कैलाशहर से मोहम्मद मोबेशर अली को उम्मीदवार बनाया गया है।

16 फरवरी को होगी वोटिंग त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को तारीखों का ऐलान किया था. राज्य में 16 फरवरी को वोटिंग होनी है. 2 मार्च को मतगणना होगी. त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी हो गई है. नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. 2 फरवरी तक नाम वापस लिया जा सकेगा।

बीजेपी की सरकार त्रिपुरा में बीजेपी लगातार दो बार से सत्ता में है, लेकिन इस बार बीजेपी के सामने दो तरफ से घेरेबंदी हो सकती है. पिछली बार बीजेपी ने अकेले दम पर बहुमत तो हासिल कर लिया था लेकिन उसके और सीपीएम के बीच वोटों के शेयर में महज सवा फीसदी का ही अंतर था। बीजेपी ने 2022 में बिप्लब देब को हटाकर माणिक साहा को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी थी लेकिन ये दांव कितना कारगर बैठता है, इसका पता चुनाव में ही लगेगा।

Related Posts