
रायपुर। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस से उनके निवास स्थान रायपुर में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह और युवा शाखा, महिला शाखा, वरिष्ठ पदाधिकारी सौजन्य मुलाकात कर बोल बम समिति द्वारा करोना काल मे जरूरतमंदों को भिलाई नगर निगम के विभिन्न वार्डों में वार्डों में विस्तृत पैमाने में राशन सामग्री वितरित किया गया और असहाय पशु एवं मवेशियों के लिए भिलाई के विभिन्न स्थानों पर कोटना रखा गया। जिससे पशु पक्षी अपनी प्यास बुझा सके। करोना काल सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मचारी एवं स्वच्छता कर्मचारीयो को नगर निगम के विभिन्न वार्डों एम्स रायपुर एवं जिला अस्पताल में सम्मान एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। छोटे बच्चों को शरीर में रोग प्रतिरोध बढ़ाने हेतु हजारों दूध पैकेट बांटे गये। राज्यपाल ने समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आगे भी ऐसे कार्यों के करने को प्रोत्साहित किया और अपने द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही। इसके पश्चात समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बाबा की बारात विगत 12 वर्षों से भिलाई में निकाली जाती है, शिवरात्रि के पर्व को महापर्व के रूप मे मनाया जाता है। जिसमें सिर्फ भिलाई दुर्ग ही नहीं छत्तीसगढ़ के गांव गांव से लोग भोले बाबा की बारात में सम्मिलित होते हैं। विभिन्न प्रदेश के विधायक एवं सांसद समाजसेवी साधु संत महात्मा दूर दराज से सम्मिलित होते हैं। 50,000 से ज्यादा संख्या में भक्तगण एकत्रित होकर धूमधाम से मनाया जाता है। राज्यपाल से महाशिवरात्रि पर्व जो 11 मार्च 2021 में है अतिथि स्वरूप सम्मिलित होने का आग्रह किया। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए महामहिम ने बरात में सम्मिलित होने की बात कही। जिसे समिति में उत्साह वर्धन हुआ एवं समिति उनका आभार व्यक्त किया आज राज्यपाल से मिलने वालों में समिति की महिला शाखा अध्यक्ष मंजू मिश्रा, महामंत्री सविता सोनी, रजविंदर कौर, दिलीप शर्मा, अभिजीत विश्वास, प्रशांत कुमार, विजेंद्र मिश्रा, अजय साहनी, तूशांत वर्मा, राकेश चौधरी, राहुल मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा, रोहित वर्मा जय विश्वकर्मा रवि शाह,देवेंदु सरकार आदि उपस्थित थे।









