त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीएम डॉक्टर माणिक साहा ने जिस मरीज का इलाज किया है, वह उनका स्टूडेंट रहा है. वह सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था…
त्रिपुरा (ए)। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने एक बार फिर अपने पुराने कार्यस्थल त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में जाकर एक मरीज का इलाज किया।बीटू व्हीलर की सवारी के समय सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एक MBBS डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संयोग से वह डॉक्टर माणिक साहा का स्टूडेंट रहा है।
सीएम साहा ने शेयर की तस्वीरें मंगलवार को खुद सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की है. सीएम ने कहा कि उनके स्टूडेंट रहे एक एमबीबीएस डॉक्टर को सड़क दुर्घटना में राइट सब कॉंडिलर फ्रैक्चर हुआ. इसलिए वो वक्त निकाल कर त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज एंड डॉक्टर बराम टेक्निकल हॉस्पिटल में पहुंचे और इलाज किया।
डॉ साहा ने एक्स पर लिखा, “पुराना ओरल मैक्सिलो फेशियल सर्जन होने के नाते मैं दोबारा अपने कार्य स्थल पर लौटा. दुर्घटनाग्रस्त पेशेंट मेरा स्टूडेंट था और टू व्हीलर ड्राइविंग के समय उसकी दुर्घटना हो गई थी. इलाज सक्सेसफुल रहा है।”
अस्पताल में हुआ भव्य स्वागत जब मुख्यमंत्री मरीज के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री डॉ. साहा की मौजूदगी की वजह से अस्पताल के चारों तरफ सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्टर साहा ने बताया कि मरीज की हालत के बारे में जानकारी भी ली जाती रहेगी।
इसके पहले जनवरी में भी इलेक्शन कैंपेन छोड़कर डॉक्टर माणिक साहा अस्पताल में पहुंच गए थे और एक 10 वर्षीय लड़के की ओरल सिस्टक लेसन सर्जरी की थी. डॉक्टर माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने से पहले त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओरल और मैक्सिलोफेशियल विभाग के प्रमुख थे. वह राज्य के अच्छे सर्जन के रूप में भी मशहूर रहे हैं. विभिन्न मामलों में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उनसे सलाह लेते रहे हैं।
As an Oral & Maxillo-Facial Surgeon, I have managed the time to return to my old working place at Tripura Medical College & Dr. BRAM Teaching Hospital, Hapania to treat a patient with Rt. Sub-Condylar fracture(#).
The patient is an MBBS doctor and was my student and he met an… pic.twitter.com/hnXyJGExiw— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) October 3, 2023















