पुर्व मेदिनीपुर सीमा के भूपति नगर थाने के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार रात विस्फोट हुआ, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, भूपति नगर की ऑफिसर इंचार्ज काजल दत्ता ने इसकी पुष्टि की है…
कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल में घर में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया. इससे 3 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. माचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुर्व मेदिनीपुर सीमा के भूपति नगर थाने के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार रात विस्फोट हुआ. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. भूपति नगर की ऑफिसर इंचार्ज काजल दत्ता ने इसकी पुष्टि की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, लेकिन दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नरयाबिला गांव की है. मरने वालों में राजकुमार मन्ना, उनका भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन हैं. राजकुमार मन्ना इलाके के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे. तृणमूल नेता के भाई देवकुमार गायेन हैं. हादसे की जांच की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के जनसभा स्थल से मात्र 40 किलोमीटर दूरी पर यह ब्लास्ट हुआ है. वहीं टीएमसी बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर विस्फोट को लेकर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी का कहना है कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर बम बनाने के काम चल रहा था. इसी दौरान विस्फोट हो गया. हर बार बंगाल में तृणमूल नेता के घर में ही आखिरकार बम ब्लास्ट क्यों हो रहा है. भाजपा नेता दिलीप घोष का कहना है कि बंगाल आतंकवाद का गढ़ बन गया है. तृणमूल के जाने का समय आ गया है।
Blast at the residence of TMC booth president in Purba Medinipur | Two bodies recovered from the spot & they are yet to be identified: OC (Officer-in-Charge) Bhupati Nagar Kajal Datta
— ANI (@ANI) December 3, 2022















