सूर्य कुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, दरअसल, वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों पर 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं…
गुवाहाटी (ए)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहटी में खेला जा रहा है. वहीं इस मुकाबले में भारत को कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की. वहीं इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से तूफानी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल में 1 हजार रन भी पूरे कर लिए. इस उपलब्धी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
सबसे कम गेंदों पर बनाए 1 हजार रन: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अपने टी20 क्रिकेट करियर के इतिहास में 1 हजार रन बनाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, उन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदों पर 1 हजार रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 1 हजार रन बनाने के लिए 573 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट शानदार 174 का रहा है।
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव 573 गेंद, स्ट्राइक रेट 174
ग्लेन मैक्सवेल 604 गेंद, स्ट्राइक रेट 166
कॉलिन मनरो 635 गेंद, स्ट्राइक रेट 157
एविन लुईस 640 गेंद, स्ट्राइक रेट 156
थिसारा परेरा 654 गेंद, स्ट्राइक रेट 153
टी20 सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
सूर्यकुमार यादव ने सबसे कम गेंदों पर 1 हजार रन बनाने के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टी20 क्रिकेट में भारत के ओर से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने आज 18 गेदों पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया. उनसे पहले भारत के दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।















