जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना-सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया दिनांक 06-08-2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि किराये के मकान में रहकर प्रायव्हेट पढ़ाई कऱ रही हूं, किराये के मकान में अन्य लोग भी रह रहे हैं, आरोपी अरूण तिर्की भी अपने भाई के साथ एक रूम में रहता है, अरूण तिर्की द्वारा कई बार प्रार्थिया को पसंद करता हूं कहकर बात करने की कोशीश करता था, मना करने पर नहीं मानता था, बात नहीं करने पर मोबाईल में फोन लगाकर बात करता था।
दिनांक 08-04-2021 को रात्रि करीबन 10ः0 बजे आरोपी अरूण तिर्की प्रार्थिया के रूम में आया, बात करना है कहकर रूम में बैठ गया, पसंद करता हूं, तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं कहकर इधर उधर की बातें करने लगा, मना करने पर नहीं माना, रात्रि करीबन 11ः30 बजे जबरन प्रार्थिया के इच्छा के विरूद्ध डरा धमका कर दुष्कर्म किया, इसी तरह आरोपी अरूण तिर्की दिनांक 08-04-2021 से 11-07-2021 तक अकेले का फायदा उठाकर कई बार प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जषपुर में अपराध क्रमांक 174/2021 धारा 376(2)(एन) भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।
विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी अरूतण तिर्की उम्र 29 वर्ष निवासी-रजौटी थाना-नारायणपुर जिला-जशपुर हाल मुकाम किराये के मकान जशपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 07-08-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जषपुर, स0उ0नि0 हीरालाल बाघव, खिरोवती बेहरा, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षक पवन कुमार पैंकरा, शोभनाथ सिंह, महिला आरक्षक पूनम तिर्की, नगर सैनिक विद्याधर यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा है।
घर घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना-सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना-सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31-07-2021 को रात का खाना खाकर अपने घर में 04 वर्षीया पुत्री के साथ सो रही थी कि रात्रि करीबन 10ः00 बजे सचिन राम प्रार्थिया के घर का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोलने पर सचिन राम घर के अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर मारपीट करने लगा और घर के कपड़े को कैंची से काटकर नुकसान पहुंचाया, प्रार्थिया के चिल्लाने पर प्रार्थिया के सास-ससुर को आते देख आरोपी सचिन कमरे से निकल कर भाग गया, रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 173/2021 धारा 457, 354, 506 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देष पर विवेचना कार्यवाही दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर दबिष देकर आरोपी सचिन राम उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम-सिटांगा थाना व जिला-जशपुर (छ0ग0) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी सचिन राम के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 07-08-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, स0उ0नि0 हीरालाल बाघव, खिरोवती बेहरा, आरक्षक क्रमांक पवन पैंकरा, शोभनाथ राम, अमित कुमार भगत, महिला आरक्षक पूनम तिर्की आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।












