BREAKING

Uncategorised

“तुंहर पुलिस तुंहर दुआर” अभियान के तहत जीपीएम पुलिस ने जन जागरूकता अभियान एवं शिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी के द्वारा लगातार संवेदनशील पुलिसिंग पर बल दिया जा रहा है जिसके तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर दीपांशु काबरा के मार्गदर्शन में जिला जीपीएम पुलिस के द्वारा “तूहर पुलिस तुंहर दुआर” के बैनर तले जिले के दूरस्थ अंचलों में बसे ऐसे ग्राम जो अचानकमार अमरकंटक के संवेदनशील इलाकों से लगते हैं में जन जागरूकता अभियान एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन आज दिनांक 26/12/2020 को जीपीएम पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के उपस्थिति एवं निर्देशन में जीपीएम पुलिस के द्वारा ग्राम पंचायत आमाडोब के कुबा एवं पिपरखूटी के बानघाट पीढ़ा बस्ती में “तुंहर पुलिस तुंहर दुआर” का आयोजन किया गया।
ग्राम कूबा के ग्रामीणों ने अपने परंपरागत बैगा गीत से पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया तथा कुबा में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष तथा बान घाट में राष्ट्रगीत व जयघोष उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
आयोजन में पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम आये हुए ग्रामीणोंजनों से चर्चा उपरांत अपने संबोधन में कहा कि बच्चो को अनिवार्यतः शिक्षा दिलाया जावे, खासकर बच्चियों की शिक्षा हेतु जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा एक उपकरण है एक साधन है जिससे सामान्य व्यक्ति भी जीवन जीने के काबिल बन जाता है अपने अधिकार जानता है अपने कर्तव्यों को भी समझता है और एक जागरूक नागरिक बनता है बच्चियों को अवश्य स्कूल भेजें यदि घर की माताएं पढ़ी लिखी होंगी तो परिवार अपने आप में अच्छा निकलेगा। क्योंकि एक छोटा बच्चा सबसे ज्यादा प्रभावित अपनी मां से होता है। मां यदि पढ़ी लिखी होगी तो निश्चित ही बच्चे पर भी उसका असर होगा।
पुलिस अधीक्षक ने नशे से दूर रहने हेतु सभी उपस्थितजनों को दूर रहने की सलाह दी नशा वाद विवाद, लड़ाई झगड़ा का कारण होता है इसलिए इन सब से दूर रहने हेतु कहा गया। उपस्थित ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार के समस्या होने पर 100 वा 112 के उपयोग करने हेतु बताया गया। साथ ही उन्हें बैंक संबंधी फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके उपरांत ग्राम कुबा एवं बान घाटपीढा में प्रत्येक घर स्वामी को एक एक कम्बल, बच्चो को पढ़ाई लिखाई हेतु एक एक किट एवं स्वेटर जैकेट बिस्किट, साबुन आदि का वितरण किया गया।
उपस्थित लोगों के द्वारा बिजली पानी एवं मोबाइल नेटवर्क नही होने की समस्या बताई गई जिन्हें सम्बंधित विभाग से सामंजस्य बना कर आगे कार्यवाही कराने का आस्वासन दिया गया।
पुलिस का इस तरह का रूप पहली बार वहाँ के लोगो ने देखा और काफी प्रभावित हुए। लोगो ने कम्बल स्वेटर आदि पाकर काफी भाव विभोर हुए और उपस्थित पुलिस वालों को दुआएं दिए।
उपस्थित ग्रामीजनों को उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला रक्षित निरीक्षक थाना प्रभारी गौरेला, पेण्ड्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं थाना गौरेला का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related Posts