बेमेतरा: प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना खम्हरिया, नांदघाट एवं बेरला पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिला कि ग्राम बनाघट, मुडपार एवं कुम्हीभाट के कुछ लोग आम जगह पर रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना खम्हरिया, नांदघाट एवं बेरला पुलिस द्वारा गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया । जहां आम जगह पर रूपये-पैसो का हार-जीत दांव लगाकर जुंआ खेलते जुआडियान रंगे हाथो पकडें गये। जिसमें अलग – अलग 03 प्रकरण में 16 जुआडियानो 1. कासिम मोहम्मद उम्र 30 साल 2. बिहारी निषाद उम्र 21 साल 3. दिलीप सिन्हा उम्र 27 साल 4. अरमानखान उम्र 30 साल 5. शाहिद खान उम्र 24 साल 6.पुरूषोत्तम ध्रुव उम्र 35 साल साकिनान वार्ड नं. 14 खम्हरिया थाना खम्हरिया के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 720 /- रूपये व 52 पत्ती तास जप्त एवं 7. मनोज नवरंग उम्र 29 साल 8. चन्द्रप्रकाश नवरंग उम्र 30 साल 9. नरेन्द्र भास्कर उम्र 43 साल 10. रंजित कोशले 32 साल 11. कोमल नवरंग उम्र 32 साल 12. राजेश उम्र 21 साल 13. धनंजय नवरंग उम्र 20 साल साकिनान मुडपार थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 950/- रूपये व 52 पत्ती तास जप्त तथा 14. चन्द्रशेखर उम्र 29 साल 15. राजेश सोनवानी उम्र 28 साल 16. किशन सतनामी उम्र 29 साल साकिनान कुम्हीभाठ थाना बेरला जिला बेमेतरा के पास एवं फण्ड से कुल नगदी रकम 610 /- रूपये व 52 पत्ती तास जप्त किया गया। उक्त 03 प्रकरण में 16 जुआडियानो से नगदी रकम 2280/- रूपये व 52 पत्ती तास को 13 जुआ एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही किया गया।






