भिलाई। भाजपा युवा नेता कँवारपाल सिंह ने स्मृति नगर चौकी में चौकी प्रभारी को शिकायत कर अवगत कराया व कहा मेरे मोबाइल पर एक फोटो आई है जो कि जोहन सिन्हा की थी। जोहन सिन्हा कांग्रेस का पूर्व पार्षद रह चुका है। फोटो में दिखाई दे रहा है वह भारतीय तिरंगे को केक का रूप देकर उसे काटा है।
वही कवरपाल ने आगे शिकायत पत्र में लिखा इस तरह से देश के तिरंगे व प्रतीक चिंन्ह का अपमान है। कवर पाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लोग देश में रहकर देश के प्रतीकों का अपमान करते हैं ऐसे गलत कार्य करने वाले लोगों पर तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
वही इस पूरे मामले में कवरपाल ने कहा की अगर कांग्रेस नेता के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नही होती तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।
ज्ञात हो कि भाजपा केम्प मण्डल अध्यक्ष ने इस मामले की शिकायत छावनी थाने में पहले ही कर चुकी है और अब स्मृतिनगर चौकी में भी इसकी शिकायत की गई है। देखे शिकायत की प्रति…
















