BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तालाब के पास जुआ खेलते 5 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 45950 ₹ व तास पत्ती जप्त

भिलाई। जिले में जुआ एवं सट्टा के विसूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा निदेशत किया गया था, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अथीक्षक (अपराध) डॉ.अनुराग झा (रापुसे),पुलिस अनुविभागीय अथिकारी (धमधा) संजय पुंढीर के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, प्रभारी नंदनी नगर उप निरीक्षक दाऊराम देशलहरे ध्रूव के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक संयुक्त टीमगठित कर टीम को कार्यवाही हेत् लगाया गया था।

टीम द्वारा जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु जिले में लगातार भ्रमण कर रही है। भ्रमण एवं सूचना संकलन के दौरान दिनांक 28.01.2024 को एसीसीयू की टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि थाना नंदनीनगर क्षेत्रांतगत ग्राम अरसनारा तालाब के पास में ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर एसीसीयू एवं थाना नंदनी नगर की संयुक्त टीम द्वरा ग्राम अरसनारा तालाब के पास, मौके पर जाकर संयुक्त रेड कार्यवाही किया गया।

जहाँ पर 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 05 जूआड़ियों को पकड़ा गया। जिनके पास एवं फड़ से जुमला नगदी रकम 45,950/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध मौके पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की थारा 03 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। अग्रिम कार्यवाही थाना नंदनी नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दर्ग से सउनि राजेश पाण्डेय, प्र आर. संतोष मिश्रा, प्रदीप राजपूत, आरक्षक जगजीत सिंह, खुसीद खुरमे बक्स, चित्रसेन साहू, बालमुकुंद साहू, नरेन्द्र सहारे, तिलेश्वर राठौर, कोमल राजपूत, राकेश अन्ना, गुनित, अजय गहलोत थाना नंदनी नगर से आरक्षक कमल परगनिहा, तिलक वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपीगण: 01.दीपक मंडल पिता बैरनचंद मंडल उम्र 40 साल निवासी गणेश बेकरी के पास न्यू खुर्सीपार, भिलाई।

02.भूपेंद्र साहू पिता डोमार साहू उम्र 40 साल निवासी करंजा भिलाई चौकी जेवरा सिरसा दुर्ग।

03.ताजू शेख पिता इमाम शेख उम्र 52 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास कोहका कुरुद रोड दर्ग।

04.बृजेश अवस्थी पिता कृष्णदत्त अवस्थी उम्र 43 साल निवासी तेलुगू स्कूल के पास जोन 03 खुर्सीपार।

05.रामा बघेल पिता का स्व.नाहरसाय बघेल उम्र 55 साल निवासी जामूल अस्पताल के पास कैलाश नगर।

Related Posts