BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तहसीलदार रवि विश्वकर्मा ने भिलाई-3 और जामुल के बीएलओ की ली बैठक, बीएलओ रजिस्टर को भरकर जमा करने के निर्देश दिए

भिलाई 3। शुक्रवार को भिलाई 3 तहसीलदार व भिलाई-3 निर्वाचन अधिकारी रवि विश्वकर्मा ने आहिवारा विधानसभा क्रमांक 67 के शहरी क्षेत्र जामुल और भिलाई 3 तहसील के अंतर्गत आने वाले 117 बीएलओ अधिकारियों और सुपरवाइजर की बैठक ली। इस दौरान सुपर वाइजर खिलेश वर्मा, विक्टर वर्मा, मुकेश रात्रे और किसलय साहू, कंप्यूटर आपरेटर अंगिरा शर्मा, भूपेश कुमार धुर्वे मौजूद रहे।

औद्योगिक इकाई में कार्यरत कर्मचारियों का नाम जोड़ने, हटवाने और शिफ्टिंग के हेतु दिशा निर्देशित किया। फॉर्म नंबर 6,7,8 को ऑनलाइन और ऑफ लाइन करने हेतु दिशा निर्देश दिए। 2 और 3 सितंबर को प्रत्येक मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है वहा उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।

प्रत्येक स्कूल के बूथों में कुल कितना आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे कितना जोड़ने, घटाने एवं शिफ्टिंग करने की संख्यात्म जानकारी ली गई एवं इस क्षेत्र में विशेष कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। तहसील कार्यालय से आकर अभी बीएलओ अपना बैग प्राप्त करने और बीएलओ रजिस्टर को भरकर तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बीएलओ विकास चंद्र त्रिपाठी, कृष्णा यादव, राम अवतार साहू, सुमित्रा नायक, ममता देखमुख, बलराम चेलक, कल्याणी शर्मा, लीलावती विश्वकर्मा, श्रृष्टि चंद्राकार, योगमाया वर्मा, लाला राम साहू, मोहम्मद यासीन, सीताराम चौहान, सुखनंदन यादव, रेखा वर्मा, बेगम बंजारे, सुनीता निर्मलकर, कौशल्या डहरिया, नरसिंह सपहा, मेघनाथ बंछोर आदि मौजूद रहे।

Related Posts