BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

तथाकथित लेडी डॉन गिरफ्तार: नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार, रोजी में रखकर लड़कों से कराती थी नशीला पदार्थ की बिक्री

जिला रायपुर के साथ साथ अन्य जिलों में कुल 17 मामले है पंजीबद्ध और 04 दफा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है…खुद को नशे के क्षेत्र की लेडी डॉन मानती थी…पुलिस से बचने के लिए नवजात बच्चे और घर मे पाले कुत्ते को बनाती थी ढाल… 

रायपुर। दिनाँक 21.10.23 को नशे के विरुद्ध थाना कबीर नगर में आरोपियों सोहेल खान,मुस्कान रात्रे,और प्रियेश उर्फ़ प्रिंस यदु के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी. घटना दिनाँक से ही आरोपिया और उसके पति फरार होकर पुलिस से बचने के लिए लुक छुप रहे थे।

जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी और सार्थक एवं कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन में तथा टी आई रविन्द्र यादव थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में और टीआई मनोज नायक थाना प्रभारी मौदहापारा के विशेष सहयोग से आरोपीगण के कबीर नगर में होने की सूचना पर बिना समय गवांए थाने के स्टाफ के साथ छिपने की सम्भावित स्थान को चिह्नित कर घेरा बंदी कर दबिश दिया गया।

जहां पर आरोपीयो के द्वारा भागने की कोशिश करते हुए खुद को नुकसान पहुंचाकर पुलिस वालों को फंसा देने की धमकी देने लगी किन्तु इस बार पुलिस बल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता देख अंततः पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेने में कामयाब हुए।

इसके पूर्व में दबिश देने पर कुत्ते के भय और बच्चे को फेंक कर तथा गैस सिलेंडर खोलकर डराने का प्रयास कर चुकी थी किन्तु इस बार कोई चाल काम नहीं आया. और दोनों आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

विशेष योगदान:- टी आई रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर टी आई मनोज नायक थाना प्रभारी मौदहापारा प्र.आर. यूसुफ म. प्र. आर. वंदना म. आर. शारदा,अमीना आर. अविनाश पीलेश्वर,रोशन, गजेंद्र,मनहरन,नोहर वर्मा।

नाम आरोपी: (1) मुस्कान रात्रे उर्फ मुस्कान यदु पति प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु उम्र 25 वर्ष, मौदहापारा हाल हीरापूर कबीर नगर।
(2) प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु पिता अनिल यादव उम्र 25 वर्ष
साहू भवन के पास हीरापूर कबीर नगर रायपुर।

Related Posts