बलौदाबाजार। संक्षिप्त् विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 26 साल साकिन संडी थाना पलारी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो व्यक्ति मेरे घर आकर बताया कि हम लोग रूपये को तंत्र मंत्र करके कई गुना ज्यादा कर देते है कि झासा देकर 8000/रूपये को 50000/रूपये कर देने की बातों में फसाकर 8000/रूपये नगदी रकम ठगी कर फरार हो गये जिसकी प्रथम सूचना दर्ज कर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल को सूचना देकर दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सी.आर. चन्द्रा, प्रआर 243 अमोल सिंह कंवर, आर पप्पू पनागर तत्काल प्रार्थी के साथ घटना स्थल ग्राम घोटिया से पलारी तक रोड, रास्ते, बस स्टैंण्ड शराब भट्ठी तरफ आरोपी की पता साजी कर रहे थे तभी एक आरोपी बाल समुन्द तालाब के पास खडा दिखाई दिया जिसे प्रार्थी देकर पहचान गया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार करते हुए मेमोरेण्डम कथन में बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से 8000/रूपये ठगी करने की बता बताया, ठगी के रकम में से 3000/रूपये अपने साथी को देना तथा 5000/रूपये खुद रखना बताया और अपने हिस्से के 5000/रूपये को बालसमुंद रोड नहर पुलिया के पास छुपाकर रखना बताया। आरोपी के निशांदेही पर 5000/रूपये को जप्त कर आरोपी को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य एक और आरोपी की तलाश जारी है।









