BREAKING

Uncategorised

ड्रिल मशीन से डीजल चोरी कर स्कॉर्पियो वाहन में ले जाते चार आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 210 लीटर डीजल जप्त

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में जुआ, सट्टा, डीजल, कोयला, कबाड़ और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है और चोरो, तश्करों और अवैध बिचौलियों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय के अभिरक्षा में त्वरित जेल भेजने निर्देशित किया गया है।

कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर विशेष अभियान के तहत डीजल चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने मुखबिर लगाया गया था। जो दिनांक 21/07/2021 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग कुसमुण्डा खदान के शावेल फेस में खड़े ड्रील मशीन से डीजल चोरी कर ले जा रहे है कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कुसमुण्डा पुलिस व एसईसीएल सुरक्षा गार्ड संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल कुसमुण्डा खदान सावेल फेस के पास पहुंचे तो देखे कि कुछ लोग सावेल फेस में खड़े ड्रील मशीन से डीजल चोरी कर स्कार्पियो वाहन कमांक सीजी 12 बीबी 6578 में लोड कर रहे थे।

जो पुलिस को आते देखकर वाहन सहित भागने लगे जो उक्त स्कार्पियो वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन में 4 लोग सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम यादराम केंवट पिता संतूराम केंवट उम्र 24वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती, अनिकेत यादव पिता परसराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती, अजय कुमार श्रीवास पिता शिवनारायण जांगड़े पिता दरसराम जांगड़े उम्र 27वर्ष निवासी गेवराबस्ती चुनचुनी पारा एवं जमुना प्रसाद जांगड़े पिता दरसराम जांगड़े उम्र 27वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा का होना बताये।

आरोपीगणों के उक्त वाहन से 35 लीटर वाले जरीकेनो में भरे 210 लीटर डीजल व स्कार्पियो वाहन क. सीजी 12 बीबी 6578 को जप्त किया गया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत लगातार डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम से निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि परमेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक खगेश राठौर, आरक्षक सुशांत टोप्पो, सुनील जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण :-
01. यादराम केंवट पिता संतूराम केंवट उम्र 24 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा।
02. अनिकेत यादव पिता परसराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा।
03.अजय कुमार श्रीवास पिता शिवनारायण जांगड़े पिता दरसराम जांगड़े उम्र 27 वर्ष निवासी गेवराबस्ती चुनचुनी पारा कुसमुण्डा।
04. जमुना प्रसाद जांगड़े पिता दरसराम जांगड़े उम्र 27 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा।

Related Posts