रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नर प्रणाली के लिए नियुक्त आदेश गुरुवार की रात जारी कर दिया है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली की चर्चा लंबे समय से चल रही थी कि राज्य सरकार यह जिम्मेदारी किस अधिकारी को सौंपेगी।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार 23 जनवरी से कमिश्नर प्रणाली लागू हो जाएगी। बुधवार को राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और गुरुवार को इसके लिए पोस्टिंग आदेश भी जारी कर दिया है।
जारी आदेश में 2004 बैच के सीनियर आईपीएस और बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर होंगें। राज्य सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।
देखे आदेश….


















