BREAKING

Uncategorised

डैकेती करने वाले 06 आरोपियों में से 03 को पुलिस ने FIR के बाद चंद घंटे में किया गिरफ्तार, लूट किए हुए नगदी राशि व मोबाईल बेचकर करते थे नशाखोरी

भाटापारा। पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार आई के एलेसेला ने जिला के सभी थाना प्रभारी को संपत्ति सबंधी चोरी के अपराध में आरोपी को शीघ्र पता तलाश कर कडी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 254/2021 धारा 395,398,427 भादवि में 02 आरोपी सोनू उर्फ आशुतोष निषाद पिता परसराम निषाद उम्र 19 साल पता संतमाताकर्मा वार्ड भाटापारा, रवि ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 26 साल पता के के वार्ड भाटापारा और 01 नाबालिग को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्रार्थी भुरूराम यादव पिता रामदयाल यादव उम्र 35 साल पता तरपोंगी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया कि दिनांक 9-10/07/2021 के दरम्यानी रात 02 बजे सिद्ध बाबा रोड भाटापारा के माल धक्का के पास ट्रक में माल लोड अनलोड करवाने के लिए गया था उसी दो मोटर सायकल में 06 लोग राड , डंडा, चाकू से लेस होकर मारपीट करके 700 रूपया और दो नग मोबाईल को लूट कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले के गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने शीघ्र ही घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, वंहा पर प्रार्थी एवं अन्य उपस्थित लोग से मिलकर बातचित व पूछताछ करके आरोपीगण के बारे में पता लगाया और आरोपीगण का धर पकड करने के लिए थाना प्रभारी के द्वारा टीम तैयार कर टीम को आवश्यक ब्रीफिंग करके रवाना किया गया। आरोपीगण के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दिया गया, आरोपी सोनू उर्फ आशुतोष निषाद को संतमाताकर्मा वार्ड में पकडा गया तथा उसके कब्जा से एक नग राड व लूट किए हुए नगदी रकम 200 रूपये को जप्त किया गया आरोपी रवि ध्रवु के कब्जा से एक नग राड व लूट किए 300 रूपये को जप्त किया गया । नाबालिक के कब्जा से एक नग राड व 200 रूपये को जप्त किया गया घटना कारित करने के लिए इस्तेमाल में लाये एक नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा सदर के तहत अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है । तीन आरोपी की गिरफ्तारी शेष है टीम रवाना किया गया मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाती है।
उक्त कार्यवाही में सउनि ओम साहू, विजय केसरिया , प्रधान आर. अंशुमान पांडे, नरेन्द्र कुमार निषाद, पुष्पाराठौर आरक्षक श्रीचंद ध्रुव , अभिषेक बक्स, राकेश ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है।

नाम आरोपी:-
1. सोनू उर्फ आशुतोष निषाद पिता परसराम निषाद उम्र 19 साल पता संतमाताकर्मा वार्ड भाटापारा
2. रवि ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 26 साल पता के के वार्ड भाटापारा
3. नाबालिग

Related Posts