BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डीजे में नाचने को लेकर विवाद में जमकर चले लाठी- डंडे, अस्पताल ले जाते तीन की मौत, देर रात SP दल बल के साथ पहुंचे घटना स्थल

भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुन्दिनी में दिनांक 6/9/24 को रात्रि 8 बजे पुराना शीतला गणेश समिति के डीजे में धन्नु, करन, वासु, राजेश और इनके अन्य साथी नाचने लगे जिसे लेकर विवाद हुआ था। दिनांक 7/9/24 को सुबह गाँव के बड़े बुजुर्ग बैठक कर विवाद ख़त्म कर लिया था।

बीती रात्रि लगभग आठ बजे वासु यादव का फ़ोन आकाश पटेल को आया कि शीतला मंदिर के पास आ जाना। जहां पर आकाश के पहुँचते ही धन्नु यादव ने मार पीट शुरू कर दिया और चाकू मारा, उसके साथ करन, वासु, राजेश यादव भी मारने लगे।

ये देख के आकाश के साथ के अन्य 8 से 10 लोग और आ गए और मिलकर धन्नु, करन, वासु, और राजेश यादव को लाठी डण्डे, हाथ मुक्के आदि से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसके चोट से करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की मृत्यु हॉस्पिटल लाते वक्त हो गयी।

मृत्युकारित करने वाले आठ संदिग्धों को चिह्नांकित कर अभिरक्षा में लिया गया है। आकाश पटेल को उपचार हेतु हॉस्पिटलाइज़ किया गया है। धन्नु यादव को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। क़ानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

गाँव में नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, एसडीओपी संजय पुण्डीर सदल बल घटना स्थल देर रात नंदिनी खुन्दिनी गाँव पंहुचे। उक्त जानकारी देर रात एएसपी (भिलाई) सुखनंदन राठौर द्वारा दी गई।

Related Posts