BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

डिविलियर्स और क्रिस गेल के सम्मान में फ्रेंचाइजी ने लिया फैसला, RCB की जर्सी से नंबर-17 और 333 होगी रिटायर

RCB के लिए एबी डिविलियर्स 17 नंबर की जर्सी और क्रिस गेल 333 नंबर की जर्सी पहनते थे, यह दोनों खिलाड़ी अब RCB के हाल ऑफ फेम में शामिल किए जा रहे हैं…

मुंबई (ए)। IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम की जर्सी नंबर-17 और 333 को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है. यानी अब कोई भी RCB प्लेयर इन दोनों नंबर की जर्सी नहीं पहन पाएगा. यह दोनों जर्सी नंबर RCB के दो लीजेंड बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल से ताल्लुक रखते हैं और इन्हीं दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के सम्मान में RCB ने इन दोनों जर्सी नंबर को रिटायर करने का फैसला लिया है।

एबी डिविलियर्स RCB के लिए 17 नंबर की जर्सी पहनते थे, वहीं क्रिस गेल 333 नंबर की जर्सी पहनकर RCB के लिए मैदान में उतरते थे. यह दोनों खिलाड़ी अब RCB को अलविदा कह चुके हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने RCB के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में ढेर सारे रन बनाए हैं. इनकी बदौलत टीम ने कई मैच भी जीते हैं. ऐसे में RCB इन दोनों बल्लेबाजों को अपने ‘हाल ऑफ फेम’ में शामिल करने जा रही है और इसीलिए इन दोनों दिग्गजों के सम्मान में इनके जर्सी नंबर भी रिटायर कर दिए जाएंगे।

RCB के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं डिविलियर्स एबी डिविलियर्स ने RCB के लिए 11 IPL सीजन खेले हैं. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 157 मैचों में 4522 रन बनाए हैं. इस दौरान इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने 37 फिफ्टी और दो सेंचुरी भी बनाई. RCB के लिए उनका बल्लेबाजी औसत 41.10 और स्ट्राइक रेट 158.33 रहा।

RCB के लिए गेल ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल का भी RCB के साथ लंबा नाता रहा. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए सात सीजन में 91 मैच खेले और 43.29 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत और 154.40 के स्ट्राइक रेट से 3420 रन बनाए. गेल ने इस दौरान RCB के लिए 21 अर्धशतक और 5 शतक जड़े. वह RCB के लिए सबसे ज्यादा छक्के (263) जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Related Posts