भिलाई। सेक्टर-6 सिविक सेंटर में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय भव्य गरबा का आयोजन किया जा रहा है। गुंजन आयोजन की ओर से डांडिया रास-2021 का यह कार्यक्रम काफी खास रहने वाला है। आयोजन का यह चौथा वर्ष है. इस वर्ष तीन दिनों तक तीन अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए है। पर्वत फाउंडेशन- भिलाई कैन डू के चेयरमैन अतुल पर्वत ने आज अपने निवास कार्यालय पर डांडिया रास-2021 के पोस्टर का विमोचन किया।
आयोजनकर्ता गुंजन चौहान ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। बीते वर्ष कोरोना के चलते आयोजन नहीं हो पाया था. इस वर्ष कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते आयोजन किया जा रहा है. आयोजन में प्रति दिन 200 लोगों को ही अनुमति होगी।
उन्होंने कहा कि अनुमति के पास होना अनिवार्य है. पास के बिना किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्ष में भिलाई के साथ-साथ रायपुर गरबा का भव्य आयोजन किया जाएगा।














