BREAKING

Uncategorised

डर्बल मर्डर केस के अज्ञात आरोपियों के बारे में कोई सूचना, गिरफ्तारी कराने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा 5000/-रूपये नगद पुरस्कार देने की उद्घोषणा की गई

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01-07-2020 को आस्ता निवासी मृतक शैलेन्द्र सिंह अपनी दुकान बंद करके घर के पीछे बाथरूम जा रहा था कि रात्रि करीब 08ः30 बजे अज्ञात 04-05 नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा मृतक को धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिये।

जिससे घटना स्थल पर ही मृतक बेहोश होगा, मृतक की पत्नी संगीता सिंह देखकर बीच-बचाव करने गई तो उसे भी प्राणघातक हमला कर फरार हो गये, ईलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

प्रार्थी रंजीत सिंह निवासी-आस्ता के रिपोर्ट पर थाना-आस्ता में अपराध क्रमांक 10/2020 धारा 302, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है। उक्त फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु हरसंभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक कोई पता नहीं चला है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा उक्त प्रकरण के निराकरण एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तार हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई है एवं उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपियों के बारे में जो कोई सूचना देगा, गिरफ्तारी करायेगा उन्हें 5,000/-रूपये नगद पुरस्कार की उद्घोषणा की गई है।
संपर्क हेतु दूरभाष नंबर:-
1. पुलिस अधीक्षक जशपुर 07763-223240,
मो.नं. 94791-93600
2. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर 07763-223801, मो.नं. 94791-93601,
3. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर 07763-220364,
मो.नं. 94791-93603,
4. पुलिस नियंत्रण कक्ष जशपुर 07763-220807
मो.नं. 94791-93699,
5. थाना प्रभारी-आस्ता मो.नं. 94791-93618

चिटफण्ड कंपनियों के निवेशक एजेंडों से धन वापसी संबंधी कार्य हेतु कार्यालय कलेक्टर जशपुर स्टॉफ एवं जिला पुलिस जशपुर के नामांकित अधिकारी/कर्मचारी समन्वय बनाकर कार्य संपादित करेंगे

छ0ग0शासन गृह (पुलिस) विभाग के पत्र दिनांक 15-07-2021 के पालन में 02 अगस्त 2021 से 05 अगस्त 2021 के मध्य संबंधित चिटफण्ड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशक एजेंडों से धन वापसी संबंधी कार्य हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर जिला जशपुर द्वारा लिया जाना है इस हेतु जिला पुलिस जशपुर से पत्थलगांव अनुविभाग से स0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह एवं आरक्षक क्रमांक 553 सुशील एक्का, कुनकुरी अनुविभाग से स0उ0नि0 मानेश्वर साहनी एवं आरक्षक क्रमांक 180 अमित एक्का, बगीचा अनुविभाग से निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव एवं आरक्षक क्र्रमांक 461 सुधीर मिश्रा, पत्थलगांव अनुविभाग से स0उ0नि0 मनसाय पैंकरा एवं आरक्षक क्रमांक 530 बलराम साय तथा फरसाबहार से स0उ0नि0 मालिकराम चौहान एवं आरक्षक क्रमांक 566 वेदसिंह पैंकरा को नामांकित किया गया है जो कलेक्टर जशपुर द्वारा गठित टीम के नोडल/सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक से समन्वय बनाकर कार्य का निर्वहन करेंगे।

Related Posts