BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की जबरन वसूली की मांग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल एवं घटना मे प्रयुक्त अर्टिगा वाहन क्रमांक एचआर/46/ई/8466 कुल मशरूका किमती 10 लाख किया गया बरामद…

 

अंबिकापुर। प्राथी शेखर अग्रवाल साकिन एमजी रोड पटपरिया थाना गांधीनगर ने थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 02/01/25 के 11:00 बजे 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अर्टिगा चार पहिया वाहन से प्रार्थी के दुकान रवि मार्बल में आकर आरोपियों द्वारा अपने मोबाइल नंबर से प्रार्थी के मोबाइल पर मिस कॉल कर अगले दिन वापस पुनः आने की बात बताकर अपने आदमी कों छुड़ाने के लिए रकम की मांग करते हुए भय दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका कर 10 लाख रूपये की मांग किया गया।

उक्त रकम नही देने पर गोली मारने की धमकी दिया गया हैं, जो पुनः आरोपियों द्वारा प्रार्थी कों व्हाट्सएप कॉल कर पुनः धमकी देकर जबरन पैसा वसूलने का बात किया गया हैं, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 12/25 धारा 308(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी गवाहान का कथन लेकर घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी द्वारा पेश करने पर आरोपीयों द्वारा किये गये मोबाइल से मिस कॉल एवं कॉल का स्क्रीनशाट की छायाप्रति समक्ष गवाहान जप्त किया गया।

साइबर सेल से तकनिकी सहायता प्राप्त कर उदयपुर के पास से आरोपियों की घेराबंदी कर अर्टिगा कार से चार लोगों को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया, जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01)अजय पिता राजवीर लोहार उम्र 23 साल साकिन भगवतीपुरा थाना लााखनमाजरा जिला रोहतक हरियाणा (02) मन्नु पिता कृष्णा लोहार उम्र 27 साल साकिन छिछलाना तहसील गोहाना थाना बड़ोंदा जिला सोनीपत हरियाणा (03) मनीष सिंह उर्फ़ बाबा पिता कश्मीर सिंह उम्र 27 साल सा० खिलोई थाना सदर रोहतक हरियाणा (04) प्रवीण पंचाल पिता चंद्रभान उम्र 40 साल साकिन करोंथा थाना रोहतक सदर जिला रोहतक हरियाणा का होना बताये।

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताये कि दिनांक 31/12/24 को आरोपीगण मनेन्द्रगढ़ रोड़ स्थित एक होटल में आकर रुके इसी दौरान आरोपियों द्वारा पूर्व में सीतापुर के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से मिलने जेल गए जहां पर जेल में बंद विजय नामक आरोपी द्वारा बताया गया कि शेखर अग्रवाल काफी डरपोक है उसे कुछ पैसा हमारे जमानत के लिए मिल सकता है कि आरोपीगण दिनांक 02/01/25 के सुबह 11:00 बजे शेखर अग्रवाल के दुकान पहुंचकर अपने अन्य साथियो कों जेल से रिहा कराने के लिए जमानत कराने शेखर अग्रवाल को धमका कर जबरन वसूली की घटना को अंजाम दिया हैं।

घटना में तीन आरोपी शेखर अग्रवाल प्रार्थी को धमका कर पैसा वसूलने उनके टाइल दुकान गए एवं एक अन्य आरोपी अर्टिगा कार नंबर HR/46/E/8466 में बैठकर अन्य आरोपियों का इंतजार कर रहा था, पूर्व में थाना सीतापुर के प्रकरण मे जेल मे निरुद्ध आरोपियों द्वारा भी प्रार्थी को धमका कर कुल 50 हजार लेने की जानकारी सामने आई हैं, उक्त सम्बन्ध मे पुलिस टीम द्वारा तस्दीक की जा रही हैं।

आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को प्रार्थी के दुकान जाकर 10 लाख रूपये की मांग करना एवं उक्त रकम नहीं देने पर प्रार्थी एवं उसके परिवार वालों कों हत्या करने की धमकी देना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं चार पहिया वाहन अर्टिगा क्रमांक एचआर/46/ई/8466 कुल किमती मशरुका 10 लाख रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Related Posts