BREAKING

छत्तीसगढ़

डंगनीया के हॉट/बाजार में “अंजोर रथ” ने ग्रामीणों को किया जागरूक और अपराध के प्रति सजग रहने का दिया संदेश…..

पुलिसअधीक्षक बेमेतरा प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 15.02.2020 दिन शनिवार को "अंजोर रथ" के माध्यम से बेमेतरा यातायात पुलिस द्वारा ग्राम डंगनिया के हॉट/बाजार में आस - पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगणो को चौपाल लगाकर जागरूक किया। मोबाईल एवं आनलाईन से होने वाले धोखाधड़ी से सावधान रहने एवं साईबर क्राईम, चिटफण्ड कंपनी के झांसा में न आने के संबंध में एवं वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, वाहन चालको को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, अपने वाहन के कागजात हमेशा पूर्ण रखने, वाहन गति सीमा में ही चलाने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने की आवश्यकता को बेनर/पोस्टर, पाम्पलेट के माध्यम से आमजन को जगरूक किया गया। बेमेतरा पुलिस के द्वारा तैयार किया गया ये "अंजोर रथ" के माध्यम से चौपाल लगाकर लगातार गांव - गांव में जाकर जागरूक किया जा रहा है।
      इस अवसर पर यातायात पुलिस आर. सुरेश सोनकर, आर. राकेश साहू एवं ग्रामीणजन भागवत पटेल, शत्रुहन पटेल, नीलू निर्मलकर, नरेन्द्र यादव, मधुसुदन, वर्मा, दिनेश नेताम, थानेश्वर पटेल, चेतन यादव, देवदास मानिकपुरी, बलराम यादव, रूपेन्द्र यादव, किर्ती नेताम, भेलाराम पटेल, लालसिंग पटेल, बलदाऊ पटेल, बालाराम नेताम, सुनील ध्रुर्वे, मोतीराम ध्रुर्वे एवं आस पास के ग्रामीण अंचल से आये आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Posts