BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ठेकेदार ने नहीं बनाई सड़क: कलेक्टर की अनुशंसा पर निविदा निरस्त, पीएमजीएसवाई फिर से जारी करेगी निविदा, राजसात होगी ठेकेदार की देयक राशि

 

रायपुर/दंतेवाड़ा। मोलसनार से उडेला सड़क निर्माण को लेकर समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के सबंध में  जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बताया कि मोलसनार से उदेला सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु विगत 06 अक्टूबर 2018 को  अनुबंध किया गया था। अनुबंध पश्चात् 4 वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी  ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है। ठेकेदार की अरुचि व कार्य में अत्यधिक की सूचना मिलते ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अनुबंध को निरस्तीकरण हेतु दंतेवाड़ा कलेक्टर की अनुमोदन  सहित अनुशंसा पत्र दिनांक 28.12.2022 अधिक्षण अभियंता को प्रेषित किया गया है,

विगत 25 जनवरी 2023 को अधिक्षण अभियंता  द्वारा पैकेज क्रमांक सीजी -03-206 को निरस्त करने की अनुमति  प्रदान की गई है। तथा तदनुसार अनुबंध निरस्त कर दिया  गया है तथा उक्त प्रकरण में  अपूर्ण अंतिम देयक कर राशि राजसात  करने एवं सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु  पुनः निविदा हेतु बी.ओ. क्यू तैयार करने की कार्यवाही प्रक्रियारत है। जल्द ही विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर निविदा आमंत्रित किया जाएगा व सड़क निर्माण पूर्ण किया जाएगा।

तथ्यहीन जानकारी,कलेक्टर की अनुसंशा पर पहले ही निरस्त हो चुकी निविदा

समाचार पत्र में दिनांक 29 जनवरी 2023 को प्रकाशित समाचार मोलसनार से उडेला सड़क निर्माण से सबंधित खबर तथ्यहीन एवं भ्रामक है पीएमजीएसवाई के इस सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण ठेकेदार पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर की अनुशंसा पर निविदा पूर्व में ही निरस्त की जा चुकी है. प्रशासन सड़क निर्माण  के लिए  गंभीर  तथा  संकल्पित है  ताकि ग्रामीणों को  सुविधा मिल सके विभाग द्वारा शीघ्र ही सड़क निर्माण के लिए  नई निविदा जारी की जाएगी।

Related Posts