BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ठगी का रकम SSP सदानंद कुमार ने पीड़ित को कराया वापस, 1.22 लाख रुपए पाकर पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार

ठगी की रकम वापसी के तात्कालिक प्रयास मे बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस क़ो मिली सार्थक सफलता…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा किया गया अपील, ठगों से रहे सावधान…

बलौदा बाजार। प्रार्थी भूषण लाल बंजारे शिक्षक के एसबीआई बैंक शाखा बिलाईगढ से आरोपी के बैंक खाता में ₹1,65,000 ठगी कर लिया गया। जिसकी सूचना पर सायबर सेल एवं वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी प्राप्त होने पर Acknowledgement No. 33302240002987 पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 बैंक खाता नंबर फ्रीज कराया गया, जिसमें कुल ₹1,22,391 का आदेश माननीय न्यायालय से जारी कराया गया।

आरोपी द्वारा पीड़ित से फ्राड रकम को 30 से अधिक बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया था, जिस पर त्वरित निराकरण करते हुए होल्ड कराया गया। उक्त आदेश की प्रति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थी को आदेश विधिवत प्रदान किया गया।

आदेश प्रदान करते समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निधि नाग एवं सर्विलांस प्रभारी प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, आरक्षक नारायण देवांगन उपस्थित थे। एसएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान सायबर ठगों के नये हथकंडों के संबंध में जानकारी प्रदाय किया गया।

जिसमें मुख्यत: सरकारी योजनाओं के नाम से ठगी, लिंक के माध्यम से ठगी, कूरियर कंपनी के नाम से ठगी, फेसबुक में सामान सेल करने संबंधी ठगी, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, सेक्सटार्सन, पुलिस अधिकारी बनकर/ उचित कार्यवाही कराने के नाम पर /चालान पेश कराने के नाम पर, परिवार के सदस्य का अपराध पंजीबद्ध किया गया है के नाम पर ठगी, शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर ठगी किया जाता है।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आमजन से यह अपील किया जाता है कि अनजान ब्यक्ति के द्वारा पैसे मांगे जाने पर उन्हें न दिया जावे एवं किसी भी प्रकार की सायबर ठगी की आशंका पर तुरंत ही नजदीकी थाना/चौकी या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किये जाने का अपील दिया गया।

पीड़ित द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया गया, उनके पूछने पर पीड़ित द्वारा बताया कि उसने सोचा नहीं था कि ठगी की रकम इतने शीघ्र मुझे वापस मिल सकती है। इसके लिए संपूर्ण बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Posts