BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

ठंड लगने पर चलती ट्रेन के जनरल कोच में उपले जलाकर सेंकने लगे हाथ, बोगी में भरा धुआं तो मचा हड़कंप, RPF ने दो को भेजा जेल

आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया. जवानों के साथ पहुंचे दोनों अधिकारी ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने का इंतजार करने लगे. अलीगढ़ पहुंचने पर ट्रेन से दो यात्रियों को पकड़ लिया गया…

नईदिल्ली (ए)। सर्दी से बचने के लिए चलती ट्रेन में आग जलाना दो यात्रियों को महंगा पड़ गया. रेल पुलिस ने ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया. बिहार से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (New Delhi Poorvottar Sampark Kranti Expres 14037) समय से चल रही थी. सर्दी से बचने के लिए ट्रेन में सवार दो आग जलाकर हाथ सेंकने लगे. चलती ट्रेन में आग जलाने की जानकारी लोगों ने रेलवे और आरपीएफ को दी. एस्कॉर्ट ने फोन करके कंट्रोल रूम को सूचना दी कि जनरल कोच में दो यात्री आग जलाकर हाथ ताप रहे हैं। उपला से निकला धुंआ जब डिब्बे में भरने लगा और बाहर भी निकला तो किसी अनहोनी की आशंका में यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। जिसके बातबरहन के पास चमरौला स्टेशन से गाड़ी में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी तक इसकी सूचना पहुंची। उन लोगों ने स्टेशन पर सूचना दी कि जनरल कोच में दो लोग उपले जलाकर आग ताप रहे हैं।

चलती ट्रेन में ताप रहे थे हाथ सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया. आरपीएफ के एसआई धीरज और रेलवे के डिप्टी एसएस को मौके पर भेजा गया. जवानों के साथ पहुंचे दोनों अधिकारी ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने का इंतजार करने लगे. अलीगढ़ में पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के रुकने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई. जांच में पाया गया कि जनरल कोच में उपले जलाकर आरोपी हाथ तप रहे थे. रेल कर्मियों ने तत्काल आग को बुझाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों में एक जवाहर कॉलोनी निवासी चंदन पुत्र राजकुमार और दूसरा देवेंद्र सिंह पुत्र रामबचन सिंह है. दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच आरपीएफ इंस्पेक्टर ने एसआई रवि सिंह को सौंपी है. जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे. आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोगों की जान जोखिम में डालने के मामले में दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. कोहरे और शीतलहर की गिरफ्त में उत्तर प्रदेश भी है।

आरपीएफ की टीम ने दोनों को दबोच लिया। उनके साथ यात्रा कर रहे 14 अन्य यात्रियों को भी ट्रेन से उतारकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रेन से उतारे गए 14 लोगों ने पूछताछ में बताया कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है। बाद में 14 लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। उपले जलाने के मामले में दोनों यात्रियों को जेल भेज दिया गया है।

Related Posts