भिलाई। बढ़ते ठंड और कोहरे के मद्देनजर दुर्ग ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में ठंड लगातार बढ़ रही है जिसके कारण कोहरे की बढे है। इसे में दुर्ग भिलाई सहित राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले और लोकल वाहन चालकों को यह एडवाइस है की जिस किसी वाहन चालक गंतव्य स्थान या किसी व्यक्ति को एयरपोर्ट, ऑफिस आदि जगह जाना है तो वो निर्धारित समय से पहले निकले ताकि उसे ज्यादा स्पीड गाड़ी चलाना ना पड़े। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई जिससे देखने में दिक्कत हो सकती है और दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
डीएसपी ने एडवाइस दिया कि हेलमेट पहने, सीट बेल्ट लगाए, रोड़ पर गाडियां पार्क ना करे ताकि किसी अन्य को दिक्कत हो। इंडिकेटर और फॉग लाइट का प्रयोग करे। जहां पानी गिरा हो, फिसलन हो या कीचड़ हो वहा गाड़ी धीरे चलाए।
डीएसपी ने एडवाइस कि वाहन चालक के साथ साथ रोड़ क्रॉस करने वाले व्यक्ति भी ध्यान से रोड़ पार करे, दाएं बाएं देखकर ही रोड़ पार करे। शराब पीकर या अन्य किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन ना चलाये। मोबाइल से बात करते या हेडफोन लगाकर वाहन ना चलाये।














