BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीष ठाकुर ने स्कूली विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमो की विस्तृत जानकारी

 

स्कूली छात्रा तम्मना एवं प्रेक्षा के द्वारा ब्लाइंड स्पॉट को पी.पी.टी.के माध्यम से विस्तार पूर्वक समझाया गया, यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार स्कूल, कॉलेज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान…

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 13 दिसंबर 2022 को सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा हैरिटेज इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में उपस्थित छात्र/छात्राओ एवं शिक्षकगणों को विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें सर्वप्रथम यातायात के प्रमुख घटक फोर-E के बारे में बताया गया 01-E-रोड इंनजीनियरिंग 02-E-एजुकेशन इसके अंतर्गत पैदल चलने के नियम, रोड मार्किग, रोड साईन बोर्ड एवं वाहन चलाने के नियम ,03-E इन्फोरसमेन्ट इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के उपर कार्यवाही करना ,04-E-इंमरजेन्सी केयर इसके अंतर्गत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार किया जाना आता है। साथ ही साथ सडक में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए शासन द्वारा जारी किये गये *गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) की जानकारी प्रदान की गई।

आज के इस कार्यक्रम में स्कूल की कक्षा 10वी की छात्रा तम्मना एवं कक्षा 9वी की छात्रा के द्वारा “ब्लाइंड स्पॉट” क्या होता है एक दो पहिया, चार पहिया एवं भारी वाहन चालक के वाहन चलाते समय कौन कौन से स्थान ब्लैण्ड स्पॉट होते है इस संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई और इन स्कूली छात्राओं के द्वारा यह भी अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का सदैव पालन करे और भारी वाहन चालको से एक निश्चित दूरी बनाकर चले ताकि हम सडक दुर्घटनाओं से बच सकें।

आज के इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस विभाग से अनीष सारथी (रक्षित निरीक्षक यातायात), आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक विमल साहू एवं शिक्षण संस्थान से उमाकांत मिश्रा, सेकेटरी, मनप्रीत फूलमली प्रिंसपल, एस.राजू कोडिनेटर, रचना निगम हेड मिनीस्ट्री तथा 300 स्कूली छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts