BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने आत्मानंद स्कूल के 350 छात्रों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

उपस्थित छात्र/छात्राओं को अपने माध्यम से अपने परिजन, मित्र, पडोसी एवं रिश्तेदारोें को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई…स्कूली के छात्रो के द्वारा सडक दुर्घटना के कारणों को दर्शाते हुए नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया…अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन पर सडक दुर्घटनाओं के कारणों से संबंधित वीडियो क्लीप दिखाया गया…

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय घुघवा (क) में उपस्थित 350 छात्र/छात्राओ एवं शिक्षकगणों को यातायात नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें सर्वप्रथम यातायात के प्रमुख घटक 04-ई के बारे में बताया गया।

पहला-ई रोड इंनजीनियरिंग दूसरा-ई एजुकेशन इसके अंतर्गत पैदल चलने के नियम, रोड मार्किग, रोड साईन बोर्ड एवं वाहन चलाने के नियम तीसरा-ई इन्फोसमेन्ट इसके अंतर्गत पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के उपर कार्यवाही करना चौथा-ई इंमरजेन्सी केयर इसके अंतर्गत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार किया जाना आता है।

साथ ही साथ सड़क में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए शासन द्वारा जारी किये गये गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ स्कूली छात्र/छात्राओं से अपील की गई की वे जो जानकारी आज उन्हे प्राप्त हुई है उसे अपने परिजन, रिस्तेदार एवं मित्रगण से साझा कर यातायात नियमो का पालन करने हेतु प्रेरित किया जाये, छात्र जीवन एक अनुशासन मे रहकर जीवन व्यतीत करता है उसी प्रकार सड़क मे भी एक अनुशासित वाहन चालक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकता है।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कहा गया की हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मौत को रोकना है जिसके लिए एक वाहन चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना अति-आवश्यक है वैसे ही नाबालिक को बिना लायसेंस वाहन चालन नही करना चाहिए। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्य एवं शिक्षकगण, तथा यातायात पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक राजगणी सिंह, आरक्षक द्रोण किशोर, कल्याण, इन्द्रेश, निगेश, तिलक साहू, उपस्थित रहे।

Related Posts