BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने शंकराचार्य कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों को यातायात के प्रति किया जागरूक

रायपुर। जिले में लगातार सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोकने के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूल- कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान लगातार चल रही है, इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सचिंद्र कुमार चौबे के निर्देशन में मुजगहन- सेजबहार स्थित शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, यातायात प्रशिक्षक टीके भोई और आरक्षक सहदेव वर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क हादसे से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने, कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना आवश्यक है, सड़क हादसे में ज्यादातर मौत सिर में चोट लगने की वजह से होती है लिहाजा हेलमेट पहनने से मौत से बचा जा सकता है, वाहन चलाते समय हड़बड़ी न करें क्योंकि घर में कोई आपका इंतजार कर रहा होता है, चौक- चौराहों से गुजरते समय ट्रैफिक सिग्नल्स का पालन करें, रोड मार्किंग, संकेतक, विद्युत सिग्नल के बारे में बताते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी।

सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में लोग डरते हैं उन्हें लगता है कि घायल व्यक्ति की मदद करने से पुलिसकर्मी अनावश्यक सवाल करके परेशान करेंगे बाद में कोर्ट कचहरी का चक्कर काटना पड़ेगा लेकिन अब डरने या परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस संबंध में भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा गया है।

गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने गुडसेमेरिटन के बारे में छात्र-छात्राओं को बताते हुए बिना डरे घायलों की मदद करने की अपील की। कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज के लगभग 300 छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बता दे की शंकराचार्य कॉलेज रायपुर में 30 एवं 31 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन के प्रति जागरूक किया गया।

Related Posts