निर्वाचन आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैक कर दिया है, इसके पूर्व भी चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य के आईएएस, आईपीएस और एएसपी रैंक के अधिकारियों को तबादला हो चुका है…
रायपुर। निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी का तबादला करने का आदेश दिया है जिसके तहत डीएसपी रैंक अधिकारी को पुलिस मुख्यालय अटैक किया गया है। इसके पूर्व भी चुनाव आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में आईएएस, आईपीएस और एएसपी रैंक के अधिकारियों को हटाया जा चुका है, अब 31 अक्टूबर को नए आदेश के तहत ट्रैफिक डीएसपी को हटा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के यातायात डीएसपी शिव चरण सिंह परिहार को हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। वही इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और चर्चो का बाजार गर्म हो चुका है।
बता दें कि ट्रैफिक डीएसपी की लगातार शिक़ायत निर्वाचन आयोग को मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग ने हटाकर पीएचक्यू अटैच कर दिया है। उनके पीएचक्यू अटैच होने की खबर के बाद शहर के ट्रांसपोर्टरों में खुशी की लहर है। देखे आदेश…
















