BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों को “ट्रैफिक मितान” कार्यक्रम में एसएसपी ने किया सम्मानित

रायपुर। रायपुर में यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले चालकों को सम्मानित किए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर अजय यादव के निर्देशानुसार आज दिनांक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर Conference Hall मैं ट्रैफिक मितान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर अजय यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एमआर मंडावी पुलिस अधीक्षक यातायात कामता सिंह दीवान सदानंद सिंह विंध्य राज, सतीश ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक लाइन मणि शंकर चंद्रा एवं सुरक्षित भव फाऊंडेशन के सदस्य गण उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले चालकों को सम्मानित किया जाना है जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में संपन्न किया गया एवं यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले 15 चालकों को पुरस्कृत कर ट्रैफिक मितान बनाया गया यह ट्रैफिक मितान यातायात पुलिस के सूत्रधार होंगे! इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव द्वारा आम नागरिकों से अपील करते हुए वाहन चलाने के दौरान हमेशा यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने घर परिवार के लोगों को भी नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित कर समाज में एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाये।
स्मार्ट सिटी रायपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक बनाने के उद्देश्य से itms सिस्टम के तहत कैमरे लगाए गए हैं इन कैमरों के माध्यम से अनुशासत तरीक़े से यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चयन कर यातायात मीतान बनाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
ट्रैफ़िक मीतान का प्रमाण पत्र अनुशासित तरीक़े से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को उनके घर के पते पर जाकर ट्रैफ़िक पुलिस के जवानों के द्वारा दिया जाएगा।
ट्रैफ़िक मितान यातायात नियमो के प्रति आम लोगों को जागरूक भी करेंगे तथा यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सरल ,सुगम एवं सुव्यवस्थित ,बनाने में रायपुर यातायात पुलिस की मदद करेंगे।

रायपुर पुलिस ट्रैफिक मितान माह अक्टूबर 2020 को निम्नलिखित वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर वहां चलाने के फल स्वरुप सम्मानित किया गया :-

  1. प्रवीण कुमार यादव पेंशन बाड़ा
  2. हरी राम निषाद
  3. सुरेश सिंह बिरगांव
  4. बीएल अग्रवाल शंकर नगर
    5. विजय शंकर चौबे देवेंद्र नगर
  5. सुरेश तिवारी बोरियाखुर्द
  6. हर्षलाल जयसवाल
  7. मुकेश विश्वकर्मा भनपुरी
  8. हरीश कुमार दवे उरला
  9. आकाश जैन प्रोफेसर कॉलोनी
  10. माकन साहू पचपेड़ी नाका
  11. सुनीता संचोरीया छत्तीसगढ़ नगर
    13 .पल्लवी यादव
  12. सुभ्रा ठाकुर एवं
  13. सुरक्षित भव फाउंडेशन के chairman संदीप धूपर को रायपुर पुलिस ट्रैफिक मितान के सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया !

Related Posts