भिलाई। सोमवार को दुर्ग के नवपदस्थ ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया। नेहरूनगर स्थित कार्यालय पहुंचने पर ट्रैफिक स्टॉफ ने बुके देकर उनका स्वागत किया। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर पूर्व में भी दुर्ग में करीब दो वर्ष तक पदस्थ रहे है, उसके बाद इनका तबादला रायपुर हो गया था। चार वर्ष बाद पुनः इन्हे वीवीआईपी जिला का ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सारनाथ एक्सप्रेस से चर्चा करते हुए डीएसपी ठाकुर ने बताया कि वीवीआईपी जिला होने के साथ ही साथ सुपेला, पावर हाउस, डबरापारा और कुम्हारी में ओवर ब्रिज निर्माणाधीन है उसको लेकर यातायात में थोड़ी दिक्कत हो रही है लेकिन जल्द ही एजेंसियों में मिलकर यातायात सुगम बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। दुर्घटना कम हो इसपर विशेष ध्यान रहेगा।
डीएसपी ठाकुर ने वाहन चालकों से यह अपील किया है की जीवन बहुत कीमती है इसको सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमो का पूरी तरह पालन करे। शराब पीकर और मोबाइल में बात करते हुए वाहन कभी भी ना चलाए, मोटरसाइकल पर तीन सवारी ना चले, हेलमेट का प्रयोग करे। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से लगाए। रेड सिग्नल जंप ना करे।
डीएसपी ठाकुर ने कहा कि यातायात के नियमो का अगर कोई भी उल्लंघन करते हुए पाया जायेगा। उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है और रहेगी आप भी यातायात के नियमो का पालन पूरी ईमानदारी से करे ताकि दुर्घटनाओं को टाला जा सके।














