रायपुर। दिनांक 04.04.24 को मंडल टास्क टीम-1 रायपुर एवं आरपीएफ पोस्ट रायपुर के साथ सघन चेकिंग के दौरान लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर नशे के सौदागरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन नारकोस के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम के मुखर्जी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उप निरीक्षक के.बी.गुप्ता, सउनि डी.के.वर्मा, प्रआ/पी.के.मेश्राम, आरक्षक/एस.के.गिरी ,आ.देवेश सिंह, आर.पी.एफ. टीम द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नंबर 07 बिलासपुर छोर पोल न. 02 के पास मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर 03 संदिग्ध व्यक्ति को दिनांक 04.04.2024 को समय 22.30 बजे घेरा बंदी कर पकड़ा।
पकडे जिनके पास चेकिंग के दौरान आरोपी (1) सुशील सेलमा पिता राज सेलमा उम्र. 27 वर्ष निवासी-पडकीमाल पोस्ट-बड़भैरो थाना-तरभा जिला-सोनपुर (उडिसा) के पास रखे 01 नीला ग्रे रंग का पिठ्ठू बैग के अंदर रखे 06 पैकेटो वजन 06 kg 300 gm (2) महेन्द्र प्रधान वल्द बीरप्रधान उम्र. 24 वर्ष निवासी-पडकीमाल पोस्ट-बड़भैरो थाना-तरभा जिला-सोनपुर (उडिसा) के पास रखे
एक पिठ्ठू बैग नीला ग्रे रंग के अंदर रखे 05 पैकेट वजन 05 kg 200 gm व एक नग स्काई ब्लू रंग का ट्राली बैग के अंदर रखे 14 पैकेट वजन करने पर 14 क्रि 600 gm (3) विश्वनाथ नाग पिता शंकरनाग उम्र. 23 वर्ष निवासी-पडकीमाल पोस्ट-बड़भैरो थाना-तरभा जिला-सोनपुर (उडिसा) के पास रखे एक पिठ्ठू बैग ग्रे रंग के अंदर रखे 07 पैकेट का वजन करने पर 07 kg 300 gm व एक नग ग्रे रंग का ट्राली बैग के अंदर रखे 14 पैकेट का वजन करने पर 14 kg 700 gm ,मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
उक्त तीनो आरोपियो से मिले 46 पैकेट मादक पदार्थ वजन 48 कि. 100 gm जिसका कीमती लगभग 962000/ (नौ लाख बैसठ हजार रुपया), उक्त आरोपियो को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को उडिसा बलांगीर से खरीदकर ट्रेन मार्ग से रायपुर आना और सडक मार्ग से बेचने के लिये दुर्ग जाने के लिये आया था कि पकडा गया।
कार्यवाही में पकड़े गए उक्त आरोपी व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा, संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक- 45/2024 धारा- 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 05/04/24 का मामला पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया जायेगा।
(01) रेलवे- द.पू.मध्य रेलवे
(02) मंडल- रायपुर
(03) पोस्ट- रे .सु.ब. रायपुर
(04) दिनांक- 05.04.2024
(05) विषय- मंडल टास्क टीम-1 रायपुर व आर.पी.एफ. पोस्ट रायपुर द्वारा 03 गांजा तस्कर को मादक पदार्थ (गांजा) कीमती 962000/ रुपया के साथ पकड़कर जीआरपी रायपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत् जप्ती की विधिवत् कार्यवाही कर सुपुर्द करने के संबंध में।
















