दुर्ग। कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा ट्रेनों से आने वाले समस्त यात्रियों का शत-प्रतिशत कोविड टेस्ट जाना अनिवार्य किया है। जिसके अनुसार समस्त ट्रेनों से पहुंचने वाले यात्रियों का कोविड टेस्ट स्टेशन में किया जाना अनिवार्य किया गया है। ट्रेन से आने वाले छोटे बच्चों का कोविड टेस्ट उनके पालकों की सहमति के आधार पर किया जाएगा। ट्रेन से पहुँचने वाले यात्री के पास यदि तीन दिन पूर्व का कोविड (आरटीपीसीआर टेस्ट) का नेगेटिव रिपोर्ट होने पर उन्हें घर जाने की अनुमति होगी तथा सात दिवस के होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। यात्री का कोविड टेस्ट पाजिटिव आने पर स्वास्थ विभाग द्वारा जारी एस.ओ.पी के अनुरूप उन्हें तत्काल क्वॉरेंटाइन सेंटर अथवा कोविड केअर सेंटर भेजा जाएगा।















