BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ट्रेडिंग एप में पैसा जमा करने पर दुगुना होने का लालच देकर अलग-अलग किस्तो में 33 लाख रूपये का धोखाधड़ी करने वाला सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

फोन कर ट्रेडिंग एप में पैसा जमा करने पर दुगुना होने का लालच देकर अलग-अलग किस्तो में 33 लाख रूपये का धोखाधड़ी करने वाला सहयोगी आरोपी गिरफ्तार…आरोपी के पास से 9 नग एटीएम कार्ड, 09 नग सीम, 02 नग स्क्रीनटच मोबाईल जप्त कर किया गया बरामद…

 

बेमेतरा। प्रार्थी मणि देवांगन साकिन परपोडी को आरोपी मोबाईल धारक द्वारा इसे फोन कर ट्रेडिंग एप में पैसा जमा करने पर दुगुना होने का लालच देकर वाटसअप में stock vanguard नामक वाट्सअप ग्रुप में चेटिंग के माध्यम से ट्रेडिंग एप का लिंक भेजकर एप इन्स्टाल करवाकर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण देकर इन्वेस्ट करने बोलकर लालच देकर किश्तो- किश्तो में कुल 33,00,000/- रूपये को विभिन्न खातो में ट्रांसफर करवाकर प्रार्थी एवं इसके साथी के साथ धोखाधड़ी करने कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 420 भदवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना परपोडी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शर्मा व सायबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा एवं थाना स्टाफ को अपराध विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।

प्रकरण में विवेचना कार्यवाही के दौरान थाना परपोडी स्टाफ टेकनिकल टीम की मदद से आरोपी मोबाईल धारक के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु दीगर प्रांत लखनउ भेजा गया।

जहां सहयोगी आरोपी मोबाईल धारक विकास वर्मा पिता राजाराम वर्मा निवासी मुजफ्फर नगर काकोरी थाना कारोरी जिला लखनउ (उत्तर प्रदेश) मिला जिसे पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा ट्रेडिंग एप में पैसा जमा करने पर दुगुना होने का लालच देकर ईमेल व सिम को मोबाईल के माध्यम से धोखाधडी करना पाया जाने पर आरोपी को हिरासत में लेकर जिला बेमेतरा थाना परपोडी लाया गया, आरोपी के पास से 9 नग एटीएम कार्ड, 09 नग सीम, 02 नग स्क्रीनटच मोबाईल जप्त कर बरामद किया गया। प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी की पतातलाश जारी है।

प्रकरण में आरोपी विकास वर्मा पिता राजाराम वर्मा उम्र 27 साल निवासी मुजफ्फर नगर दुर्गा मंदिर के पास काकोरी थाना कारोरी जिला लखनउ (उ.प्र.) को अगिम विधिवत कार्यवाही कर आज दिनांक 31.08.2024 को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक प्रमोद शर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आर. मोहित चेलक सायबर सेल बेमेतरा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह, डामेश्वर राजपूत, आर. तुकाराम निषाद, पुरूषोत्तम कुम्भकार, अजुर्न ध्रुर्वे एवं अन्य स्टाफ की अहम भुमिका रही।

Related Posts