BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज का विकास कार्य शुरू: गाड़ी मालिकों तथा ट्रांसपोर्टरों की चेहरे पर खुशी की लहर

भिलाई। ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने जानकारी देते हुए कहा की विगत 30 वर्षों से लगातार कठिन परिश्रम के बाद गाड़ी मालिकों तथा ट्रांसपोर्टरों की चेहरे पर खुशी की लहर दिख रही है।

नगर निगम भिलाई 3 द्वारा जेसीबी से खुदाई चालू करवाई गई जो निरंतर जारी रहेगी सभी ट्रांसपोर्टरों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जयकारा लगाकर सम्मान किया गया तथा नारियल अगरबत्ती जलाकर मिठाइयाँ बाटी गई।

भोजपुरी परिषद के मंच से मुख्यमंत्री सम्मान समारोह के कार्यक्रम दिनांक 8 फरवरी 2020 को भूपेश बघेल ने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज को विकास करने का संकल्प लिए थे जिसका 3 महीना पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा भूमि पूजन की गई थी जो बरसात के चलते काम नहीं हो पा रहा था।

आज वह काम चालू किया गया ट्रांसपोर्ट नगर में गढ़ो के चलते तीन तीन मौतें हो चुकी है, अब गाड़ियों के पट्टे टूटने टायर फटने से निजात मिल जाएगा यह सारा मेहनत ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के समस्त ट्रांसपोर्टरों द्वारा मिलकर की गई थी अनेकों बार धरना प्रदर्शन किया गया था जो आज सफल हुआ है।

Related Posts