BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रांसपोर्ट नगर विकास समिति ने भूमिपूजन हेतु मुख्यमंत्री के नाम दिया आमंत्रण पत्र, निगमायुक्त का जताया आभार

भिलाई-3। ट्रांसपोर्ट नगर विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने बताया कि सन 1991 से लेकर अभी तक ट्रांसपोर्ट नगर का विकास के लिए बहुत प्रयास किया गया, बहुत लंबे इंतजार के बाद सारी बाधाओं को दूर करते हुए मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ट्रांसपोर्टनगर का विकास होने जा रहा है। आज ट्रांसपोर्ट नगर के वरिष्ठ सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निवास पहुँचकर ओएसडी मनीष बंछोर तथा आशीष वर्मा को गुलदस्ता देकर धन्यवाद दिए गया और कहा गया कि आपने ट्रांसपोर्टनगर के वर्षों पुरानी जनसमस्या को बहुत जल्दी दूर करने का सफल प्रयास किए हैं, हम सभी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के मुखिया के कर कमलों द्वारा यथाशीघ्र भूमि पूजन हो ताकि यथा शीघ्र काम चालू हो सके। सभी ट्रांसपोर्टरों ने नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर तथा उप-अभियंता डीके पांडेय को भी गुलदस्ता व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई और कहा गया कि आपके कड़ी मेहनत के चलते ही रुकी हुई फाइल कम्प्लीट हुआ है, जिसके चलते विकास सम्भव हो पाया है। पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में खुशी की लहर है हम सभी चाहते है वर्षात के पहले काम चालू हो जाए। धन्यवाद देने विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, जामुल ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष सीता सिंह, छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन के महासचिव विनोद सिंह, पंकज सेठी, बबलू गुप्ता, इंदरजीत सिंह, जसवंत सिंह, योगेश रावत, अरुण कुमार बैठा, गुरप्रीत सिंह ढींगरा, प्रदीप रावत, सुखदेव सिंह, विक्रांत पटेल ,वजीर भाई, मुस्तफा भाई, तेजू भाई, सुनील प्रताप सिंह, लाडी भाई उपस्थित थे।

Related Posts